Jaunpur News: मछलीशहर में सो रहे कारीगर को सांप ने काटा, हालत गंभीर

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मछलीशहर के चुंगी चौराहे के पास अन्नपूर्णा ढाबे पर काम खत्म करने के बाद सो रहे कारीगर को सांप ने काट लिया। हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भी सुधार नहीं होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।


प्रतापगढ़ जिले के सोरांव निवासी 30 वर्षीय रामराज प्रजापति पिछले करीब दस वर्षों से अन्नपूर्णा ढाबे पर खाना बनाने का काम करते हैं। रविवार रात करीब एक बजे काम खत्म करने के बाद वह बिस्तर पर सोने चले गए। रात करीब तीन बजे उन्हें हाथ की अंगुली में किसी चीज के काटने का अहसास हुआ। उठकर देखने पर उन्होंने एक सांप को बिस्तर से नीचे उतरकर ढाबे के बाहर जाते देखा।


रामराज ने तुरंत ढाबा मालिक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मालिक उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज के साथ एंटी स्नेक वेनम (एंटीवेनम) इंजेक्शन दिया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी रही। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें निजी चिकित्सक डॉ. बीएस उपाध्याय के यहां लेकर पहुंचे। यहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर के मुताबिक रामराज की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मड़ियाहूं बार एसोसिएशन के 22 पदाधिकारियों ने ली शपथ


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!