Jaunpur News: चोरी के मामले में वांछित युवक-युवती गिरफ्तार, पायल बरामद

Naya Savera Network

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित युवक और युवती को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक-एक सफेद धातु की पायल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, जयरामपुर गांव निवासी आनंद गौतम (24) पुत्र राहुल कुमार गौतम और प्रतिमा गौतम उर्फ अजोरा (21) पुत्री अखिलेश कुमार गौतम के खिलाफ बीएनएस की धारा 305, 352, 351(3) व 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा दोनों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को उपनिरीक्षक अंबरीश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक सफेद धातु की पायल बरामद हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!