Jaunpur News : शादी की अनुमति नहीं मिली तो प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों जिला अस्पताल रेफर

Naya Savera Network

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कुसियाबहार गांव में शादी की अनुमति नहीं मिलने से एक प्रेमी युगल ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मजहलीपट्टी गांव निवासी 22 वर्षीय सूरज और कुसियाबहार गांव निवासी 19 वर्षीय संध्या के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं और विवाह करना चाहते थे। सोमवार को सूरज संध्या के घर पहुंचा, जहां परिजनों ने रिश्तेदारी का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया।

इसके बाद दोनों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

अजीत प्रजापति जिलाध्यक्ष-भाजपा जौनपुर की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं


आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

डा. अनिल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष (मैनेजमेंट गुरु) स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन  की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!