Jaunpur News : गोमती का जलस्तर बढ़ा, मंदिर में भरा पानी

Naya Savera Network
जौनपुर। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से गोमतेश्वर महादेव मंदिर में पानी भर गया है। सावन माह में नदी का जल मंदिर परिसर तक पहुंचने से भगवान शिव का जलाभिषेक हो रहा है। घुटनों तक पानी के बीच भी श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर रहे हैं।

हालांकि, गोमती नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। जलस्तर बढ़ने से तटीय क्षेत्रों में संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में 347 गांवों को बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील चिह्नित किया गया है। निगरानी के लिए 58 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।

सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। गोमती के अलावा सई, पीली और वरुणा नदियों के जलस्तर पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। राहत एवं बचाव के लिए जिले में 42 गोताखोर तैनात किए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में नाविकों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

जौनपुर के वरिष्ठ डॉक्टर हरिनाथ यादव  की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!