जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विश्व हिन्दू महासंघ, जौनपुर इकाई की ओर से सोमवार को रीड्स नॉलेज नेशन स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव (बच्चा) ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उन्हें नियमित रूप से संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देने का महत्वपूर्ण माध्यम है।


