Jaunpur News : शाहगंज में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Naya Savera Network
शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरशद पुत्र बिस्मिल्लाह निवासी राजापुर हुबीगंज, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसे न्यू सब्जी मंडी, शाहगंज क्षेत्र से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (संख्या यूपी 62 सीएम 8149) के साथ गिरफ्तार किया गया।

बताया गया कि वादी विनोद यादव निवासी ठकठौलिया, थाना शाहगंज की मोटरसाइकिल रामलीला मैदान से चोरी हो गई थी। मंगलवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपी को चोरी की बाइक सहित पकड़ लिया।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना शाहगंज में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) एवं 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह तथा उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ शामिल रहे।


ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!