Jaunpur News : दो साल से मंदिर में पढ़ रहे 40 बच्चे, नए स्कूल भवन का इंतजार

Naya Savera Network
जौनपुर। जफराबाद विकासखंड के सिरकोनी क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर का भवन पिछले दो वर्षों से जर्जर होने के कारण बंद पड़ा है। भवन को असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद विद्यालय के करीब 40 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई गांव के डीह बाबा मंदिर के एक कमरे में कराई जा रही है। बच्चे चटाई पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। प्रधानाध्यापिका चंदा देवी ने बताया कि विद्यालय में दो शिक्षक तैनात हैं और नए भवन के निर्माण के लिए कई बार उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली। ग्राम प्रधान ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताते हुए कहा कि अनुमति मिलने पर आंगनबाड़ी केंद्र की भूमि पर नया विद्यालय भवन बनाया जा सकता है। ग्रामीणों ने भी जल्द नए भवन के निर्माण की मांग उठाई है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा के लिए शीघ्र भवन निर्माण कराया जाए, ताकि उन्हें मंदिर में पढ़ाई करने की मजबूरी से राहत मिल सके।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Admission Open - Session: 2026-27 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!