Jaunpur News: फेसबुक पर धमकी भरी पोस्ट वायरल, हत्या के आरोपी पर मुकदमा

चेतन सिंह @  नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। सोशल मीडिया पर धमकी भरी और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के आरोप में बरसठी पुलिस ने हत्या के एक आरोपी के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार जमुनीपुर गांव में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने "विकास-माफिया-लीडर" नामक फेसबुक आईडी से प्रसारित पोस्ट की जानकारी दी। पोस्ट में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी तथा तस्वीर में असलहा भी प्रदर्शित किया गया था। जांच में आईडी मंगरमू गांव निवासी विकास यादव की बताई गई।

पुलिस के मुताबिक विकास यादव चर्चित शुभम शुक्ला हत्याकांड का आरोपी है और वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध है। वायरल पोस्ट से गांव में भय और दहशत का माहौल होने की बात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67 तथा बीएनएस की धारा 351 और 353 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ