बिपिन सैनी @ चौकियां धाम, जौनपुर। अष्टमी व नवमी का व्रत 26 मार्च दिन गुरुवार को रहेगा। उक्त बातें ज्योतिषचार्य व कथा वाचक डा. अखिलेश चंद्र पाठक ने पत्र—प्रतिनिधि से हुई एक भेंट के दौरान कही। उन्होंने आगे बताया कि अष्टमी व नवमी का व्रत गुरुवार को होगा। बसीअउरा का पूजन रात्रि में होगा। शुक्रवार को 12 बजकर 2 मिनट पर नवमी समाप्त होगा। तब हवन पूजन के साथ नवरात्री सम्पन्न होगा। श्री पाठक ने बताया कि व्रती महिलाएं दिन में 12.30 के बाद व्रत का पारण करेंगी।
0 Comments