चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। संत निरंकारी मिशन द्वारा नगर के घासमंडी चौक स्थित रामजानकी मंदिर बौलिया पोखरा पर 'प्रोजेक्ट अमृत' स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के अंतर्गत जनजागरुकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के साथ समाज में स्वच्छ सोच और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देना रहा। अभियान की प्रेरणा मिशन के पूर्व आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षाओं से ली गई जिसमें प्रकृति संरक्षण, मानव कल्याण और सेवा भावना को जीवन का मूल मंत्र बताया गया है। सेवादारों ने जल को जीवन का आधार बताते हुए उसके संरक्षण की अपील किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि जल स्रोतों में गंदगी न डालें। प्लास्टिक व अपशिष्ट पदार्थों से दूर रखें और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। अभियान के दौरान पोखरा परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का प्रत्यक्ष उदाहरण भी प्रस्तुत किया गया। जनजागरुकता कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि हर नागरिक अपने आसपास के जल स्रोतों की जिम्मेदारी ले तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर मुखी अशोक प्रताप सिंह, पूर्व मुखी धर्मेंद्र मोदनवाल, शिक्षक मनोज कुमार सहित सेवादार अशोक कुमार, राम बच्चन, राम अधीन, केशव प्रसाद, सर्वेश, चंदन प्रसाद, गीता, मालती, संगीता एवं आरती आदि रहीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता बनाए रखने, जल संरक्षण को प्राथमिकता देने और समाज में इस संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

0 Comments