नवघर तथा विरार पुलिस ने पीड़ितों को लौटाई 24,31,050 रुपए की जब्त मालमत्ता| #NayaSaveraNetwork

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। मीरा भयंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के दूसरे वर्धापन दिवस के निमित्त किए जा रहे विविध लोकहित उपक्रमों के तहत 3 अक्टूबर को नवघर तथा विरार पुलिस स्टेशनों द्वारा जब्त की गई 24लाख, 31हजार 50 रुपए की मालमत्ता संबंधित पीड़ितों को लौटाई गई।

अपनी मालमत्ता को वापस पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे। नवघर पुलिस स्टेशन में, सहायक पुलिस आयुक्त डॉ शशिकांत भोसले, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई तथा पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार शिंदे के हाथों विभिन्न अपराधों में जब्त की गई 10,11,550 रुपए मूल्य की मालमत्ता उनके पीड़ितों को लौटाई गई। 

पीड़ितों को लौटाई गई मालमत्ता में 10 ऑटोरिक्शा, 4 मोबाइल हैंडसेट , आभूषण तथा अन्य सामग्रियों का समावेश रहा। विरार पुलिस स्टेशन में पुलिस उपायुक्त परिमंडल क्रमांक 3 प्रशांत वाघुंडे, सहायक पुलिस आयुक्त रामचंद्र देशमुख तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश वराडे के हाथों पीड़ितों को 14,19500 रुपए मूल्य की मालमत्ता लौटाई गई। लौटाई गई मालमत्ता में 14 तोला सोने के गहने, चार मोटरसाइकिल तथा अन्य कीमती सामग्रियों का समावेश रहा। पीड़ितों ने पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद दिया।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad





समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!