Trending

संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला दूध पीने से महिला की मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
मीरगंज,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बंधवा बाजार में एक विवाहिता की जहरीला दूध पीने से मंगलवार की देर रात मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची मीरगंज पुलिस मायके पक्ष द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही न करने की सहमति पर वापस चली गई। क्षेत्र के बंधवा बाजार निवासी दीनदयाल जायसवाल पुत्र जोखूलाल की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के विनय जायसवाल की पुत्री रोशनी 26 वर्ष के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार सोमवार की देर शाम बीती रात दूध गर्म करने के बाद उसे ठंडा करने के लिए रख दिया था। इसी बीच दूध में छिपकली गिर गई। महिला उसी दूध को पी गई। हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए ले जाया जा रहा था की रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी।  फिर भी स्वजन उसे लेकर  अस्पताल गए जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल करने में लगी हुई थी कि मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गये और किसी प्रकार की कार्यवाही न किये जाने का अनुरोध किया। इस संबंध में थाना प्रभारी इंचार्ज जनार्दन यादव ने बताया कि दोनों पक्ष की सहमति से शव को दाह संस्कार करने के लिए कहा गया है।

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3G3EeUG


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!