संविधान की शपथ लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर विमल ने रचाई शादी | #NayaSaberaNetwork

संविधान की शपथ लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर विमल ने रचाई शादी | #NayaSaberaNetwork
सचिन समर यादव
जौनपुर। सामाजिक परिवर्तन व्यक्तिगत स्तर से ही संभव है। कोई भी बदलाव तभी संभव है जब आप स्वयं उदाहरण पेश करेंगे। ऐसा ही उदाहरण पेश किया है सिरकोनी विकासखंड के खलीलपुर गांव के विमल कुमार यादव और बैरीपुर गांव की प्रियंका ने। विमल राजनीति विज्ञान विषय से असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और प्रियंका सहायक अध्यापक। विमल ने अपने विवाह संस्कार को एक अनूठे ढंग से सम्पन्न करवाया। विमल ने सदियों से प्रचलित दहेज प्रथा तथा आडम्बरपूर्ण विवाह की कड़ी को तोड़ते हुए एक नया संदेश देने की कोशिश की है। इनका मानना है कि आज हम स्वयं को आधुनिक मानते हैं लेकिन दहेज जैसी कुप्रथा आज भी हमारे समाज में व्याप्त है। विमल ने तिलक के नाम पर वसूली जा रही मोटी रकम की आलोचना करते हुए एक भी रुपया या कार लेने से मना कर दिया। विमल कहते हैं कि आचरण के स्तर पर हम सिर्फ साक्षर हो पाए हैं शिक्षित नहीं। शिक्षा से सामाजिक बदलाव होता है लेकिन हम दहेज जैसी घृणित और अन्य कुप्रथाओं से आज भी घिरे हुए हैं।

विमल का मानना है कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए गए आंदोलनों से सीख लेने की जरूरत है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उन्होंने एक महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर पौधरोपण कर कहा कि प्रत्येक नव दंपत्ति को नव जीवन की शुरुआत एक पौधा लगाकर करना चाहिए। विमल और प्रियंका ने संविधान की शपथ ले कर एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक राकेश कुमार यादव ने शपथ दिलाया। इनका मानना है संवैधानिक मूल्यों के जरिए ही भारतीय समाज को आडम्बरविहीन और समतामूलक बनाया जा सकता है। विवाह में परिवारीजन, मित्र तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*आपकी सुंदरता मे चार चाँद लगाएं, गहना कोठी के अद्भुत आभूषण। 😇✨ 📌Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर। 📞 998499100, 9792991000, 9984361313 📌Address : सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर 📞 9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/32vuCmT


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments