स्वच्छ वातावरण के लिए पेड़ लगाना जरूरी : कुलपति | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
स्वच्छ वातावरण के लिए पेड़ लगाना जरूरी : कुलपति | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
हर व्यक्ति को जीवन काल में दस पेड़ लगाना चाहिए
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि·ाविद्यालय परिसर में बुधवार को एकलव्य की मूर्ति से सीवी रमन छात्रावास तक सड़क किनारे बरगद, पीपल, नीम, मौलश्री, बोटल पाम, फॉक्सटेल पाल्म आदि के लगभग 130 पौधे लगाए गए। इसके अलावा लगभग 20 पेड़ों के चारों ओर सुरक्षा जालिया लगाकर उन्हें सुरक्षित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने किया। कार्यक्रम रोवर्स रेंजर्स के समन्वयक डॉ जगदेव के द्वारा आयोजित किया गया था। कुलपति ने कहा कि हमारे जीवन में पेड़-पौधों का बहुत बड़ा महत्व है। पेड़ हमें ऑक्सीजन के साथ स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं और वातावरण को भी स्वच्छ रखते हैं। इसकी जरूरत हमें कोविड-19 के दौरान देखने को मिली। हम सभी को पौधरोपण कर उनकी देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ जगदेव  ने कहा कि मानव प्रकृति का अभिन्न अंग है और प्रकृति से जुड़ने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम 10 पौधे लगाकर उसे संरक्षित और सुरक्षित करना चाहिए। इस अवसर पर  डॉ मनीष कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार सिंह, डा. नितेश जायसवाल, अमृतलाल, दीपक कुमार सिंह, श्रीमती बबीता,   लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ इंद्रेश गंगवार, लाल बहादुर सहित छात्रों ने वृक्षारोपण में सहयोग दिया।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3AEWUI4


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!