बीएसए ने अग्रिम आदेश तक प्रधानाध्यापक का रोका वेतन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जंघई,जौनपुर। मछली शहर विकास खंड के कंपोजीट विद्यालय रामपुरखुर्द का जिला समन्वयक एमडीएम एवं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बीते 7 सितम्बर को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पदस्थापित प्रधानाध्यापक प्रेम शंकर तिवारी अवकाश पर पाए गए। विद्यालय में मेन्यू के अनुसार एमडीएम (दाल,चावल) बनता पाया गया। विद्यालय में फल एवं दूध का वितरण नहीं किया जा रहा है। विद्यालय प्रांगण एवं रसोईघर में साफ सफाई की व्यवस्था नहीं पाई गई तथा स्टोर रूम में लकड़ी का भंडारण किया गया है। विद्यालय में कुल 465 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 267 बच्चे उपस्थित पाए गए। विद्यालय में इस तथ्य का कोई अभिलेख नहीं पाया गया कि कितने बच्चों को प्राधिकार पत्र वितरित किया गया है और अब तक कितना गेहूं/चावल कोटेदार के माध्यम से बच्चों को दिया गया है। इसी प्रकार वितरित किए गए कनवर्जन कास्ट का भी सही अभिलेखीकरण न होने से स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि कितने बच्चों का कनवर्जन कास्ट वितरित किया गया। अधिकांश अभिभावको द्वारा कनवर्जन कास्ट की शिकायत की गई। निरीक्षण में मिली खामियों के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक ने का आदेश जारी किया है।

*Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR*
Ad

*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3zvZXRb


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!