देश मेरा महान है! | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
झूम - झूम के गाए तिरंगा,
देश मेरा महान है।
कितना प्यारा मुझको लगता,
मेरा हिंदुस्तान है।

अलग वेश है, अलग है भाषा,
सबका इरादा नेक है।
हम भारत के रहने वाले,
सारा भारत एक है।
जवान -किसान आँख के तारे,
दोनों मेरी आन हैं।        
कितना प्यारा मुझको लगता,
मेरा हिंदुस्तान है।
झूम -झूम के गाए तिरंगा,
मेरा देश महान है।


दीन -धरम से ऊपर उठकर,
हिफाजत देश की करनी है।
चाहे समस्या जैसी भी हो,
मिलकर उससे लड़नी है।
अपना-अपना फ़र्ज निभाओ,
कहती गीता, कुरान है।      
कितना प्यारा मुझको लगता,
मेरा हिंदुस्तान है।
झूम -झूम के गाए तिरंगा,
मेरा देश महान है।

अब्दुल कलाम के ख़्वाबों को,
हमको पूरा करना है।
अमर शहीदों के उस पथ पे,
हमको आगे बढ़ना है।
टैगोर, तिलक,गांधी की करती,
ये माटी जयगान है।       
कितना प्यारा मुझको लगता,
मेरा हिंदुस्तान है।
झूम -झूम के गाए तिरंगा,
मेरा देश महान है।


गंगा-जमुनी तहज़ीब हमारी,
कभी न इसे नजर लगे।
सब धर्मों की ये है गुलशन,
इसकी रौनक रोज खिले।
माँ सीता के उन चरणों का,
वो पड़ा हुआ निशान है।     
कितना प्यारा मुझको लगता,
मेरा हिंदुस्तान है।
झूम -झूम के गाए तिरंगा,
मेरा देश महान है।

सीमा सुरक्षा में खड़े जो सैनिक,
उनको मेरा सलाम है।
एक से बढ़कर एक देखो,
उनके शौर्य की दास्तान है।
ऐसे जांबाजों पर हम,
हिन्दुस्तानियों का अभिमान है।  
कितना प्यारा,मुझको लगता,
मेरा हिंदुस्तान है।
झूम -झूम के गाए तिरंगा,
मेरा देश महान है।
जय हिन्द!!    जय हिन्द की सेना!!

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*#5thAnniversary : इंटेलेक्चुअल पब्लिक स्कूल, बोदकरपुर, जौनपुर के प्रबंधक वसीउल्लाह अंसारी एवं पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र राजपूत की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3i4wAjo


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!