#JaunpurLive : भारती किसान यूनियन द्वारा किसानों की समस्या को लेकर प्रदर्शन

Team NSN


मड़ियाहूँ । भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में स्थानीय तहसील परिसर में किसानों गरीबों एवं मजदूरों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित 7 सूत्री मांग पत्र उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं को दिया।
 मांग में मुख्य रूप से बरसठी ब्लॉक के भगवानपुर गांव में भू माफियाओं व लेखपाल की मिलीभगत से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध ढंग से किए गए कब्जे को तत्काल हटाए इसी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में दबंगों द्वारा रास्ते में ईट की दीवार बनाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है आवारा पशुओं एवं जंगली सूअरों से फसलों को बचाने के लिए तत्काल उचित कार्रवाई करें गरीब परिवारों को चिन्हित कर उन्हें आवास एवं बीपीएल राशन कार्ड बनवाएं मड़ियाहूं से जमलियां तक गड्ढे में तब्दील हुई सड़क की मरम्मत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 10 हजार किया जाए तथा मिलावटी नकली खाद बेचने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
 ज्ञापन देने वालों में शैलेश वर्मा, जयप्रकाश पटेल ,अच्छेलाल, मेवालाल, अमरनाथ, नूतन, गीता देवी, सविता, कलावती, सीता देवी आदि लोग रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!