नगर पालिका परिषद की टीम हर वार्ड में जाकर लोगों को करेगी जागरूक | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नगर पालिका परिषद की टीम हर वार्ड में जाकर लोगों को करेगी जागरूक | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर सीआरओ राजकुमार द्विवेदी की निगरानी में अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के दौरान हर वार्ड के सुपरवाइजर व बाबू एवं कर्मचारी के माध्यम से लाउडस्पीकर माइक द्वारा लोगों को जागरूक किया जायेगा। कोरोना से संबंधित विशेष जानकारियां नगर पालिका परिषद के बाबू सुपरवाइजर एवं कर्मचारी के माध्यम से गली-गली में लोगों को बताने का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। सीआरओ राजकुमार द्विवेदी ने अपील किया है कि इस कोरोना की जंग में हमको आपको मिलकर साथ लड़ना है इसलिए सरकारी गाइडलाइन का पालन करें। लॉकडाउन में घर में रहे। घर-घर तक विशेष निर्देश पहुंचाया जा रहा है। कृपया उसका पालन करें। आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार सुरक्षित रहेगा। अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा ने नगर पालिका के कर्मचारियों को इस अभियान को चलाने के लिये विशेष निर्देश और जानकारी दी। इस मौके पर एसआई हरिश्चन्द यादव, अवधेश चंद्र यादव, लिपिक मनोज यादव, राहुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!