ओह ज़ीजस! | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
ओह ज़ीजस! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क


आज हम फ़िर लौटे
प्रार्थनाघरों से
हताश उदास चुपचाप
होठों को सिए हुए
सिर झुकाए

आज फिर हमने तुम्हें देखा
कंधे पर सलीब उठाए
काँटों का ताज पहने
सधे कदम मक़्तल जाते

बेबस निगाहों से 
ताकते रहे हम
हाथ पैरों में ठुकती कीलें
तुम्हारी करुण मुस्कान

भयावह समय में
अन्यायी सत्ता की पनाह में
करते रहे सिर्फ़ इंतज़ार
अपना सिर बचाते हुए

कभी नहीं देख पाए
अपनी आत्मा के 
भयावह अंधेरे में 
तुम्हें छटपटाते हुए

परमपिता की रौशनी बन
तुम उतरे थे हमारे भीतर
हमने पहचाना नहीं
अंधेरे का डर बहुत गहरा था

तुम्हारी तरह निर्भय
तुम्हारी तरह करुण
नहीं बन पाए हम
यह तुम्हारी नहीं 
हमारी पराजय है

पराजित हम
हर बार लौटते हैं
हर दिन लौटते हैं
तुम्हें टाँग कर 
अपनी कामनाओं के सलीब पर

-हूबनाथ
प्रोफेसर, मुंबई विश्वविद्यालय

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad




from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!