जरूरी हो गया है! | #NayaSaberaNetwork

जरूरी हो गया है! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

दूरी  बनाकर   रहना  जरूरी  हो  गया  है,
वायरस का पर कतरना जरूरी हो गया है।
वीरान  करता  जा  रहा है  ये  दुनिया  को,
अब इसका सर कुचलना जरूरी हो गया है।
इस सन्नाटे के जंगल में कोई कब तक जिए,
फूल  के जैसा  खिलना  जरूरी  हो गया है।
बहुत दिन घर रह जाओ,अच्छा नहीं लगता,
कोरोना फतह करना अब जरूरी हो गया है।
बारिश के बिस्तर पर सोने को कह रहे बच्चे,
महामारी  से  निबटना  जरूरी  हो  गया  है।
लम्हा -लम्हा  गुजर रहा  बेशकीमती  समय,
पटरी  पर  लौटे  दुनिया  जरूरी  हो गया है।
तंग हो चुके हैं हम वायरस की लुकाछिपी से,
इसे  ठिकाने  लगाना अब  जरूरी हो गया है।
काबा-काशी के दर्शन के लिए तरस रहे नयन,
कोरोना  को  दफनाना  जरूरी  हो  गया  है।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*Ad : वार्ड संख्या 14 सुईथाकला जौनपुर से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी श्रीमती कमला सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जौनपुर की तरफ से क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* Ad
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments