हफ्ता वसूली गैंग में अपनी भूमिका स्पष्ट करे कांग्रेस–जयप्रकाश सिंह | #NayaSaberaNetwork

हफ्ता वसूली गैंग में अपनी भूमिका स्पष्ट करे कांग्रेस–जयप्रकाश सिंह | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: महाराष्ट्र की आघाडी सरकार ने खाकी और खादी दोनों को बदनाम किया। खाकी के माध्यम से हफ्ता वसूली का रैकेट चलाने वाली उद्धव ठाकरे सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोप को लेकर उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, संतों और महापुरुषों की भूमि रही है। महाराष्ट्र की धरती पर पैदा हुए महापुरुषों ने पूरी दुनिया को अच्छाई और ईमानदारी का रास्ता दिखाया। जयप्रकाश सिंह ने कहा कि निष्पक्ष जांच हुई तो सचिन वाझे जैसे पुलिस अधिकारी भ्रष्टाचार की सिर्फ छोटी मछली साबित होंगे। जयप्रकाश सिंह ने कहा कि मुंबई के दुकानदारों और व्यापारियों से हफ्ता वसूल करने वाले गैंग में कांग्रेस की क्या भूमिका है? हफ्ता वसूली गैंग में कांग्रेस अपनी भूमिका स्पष्ट करें। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी महाराष्ट्र सरकार सिर्फ गुनाह करने और गुनाहों पर पर्दा डालने का काम कर रही है। जयप्रकाश सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार हफ्ता वसूली गैंग की तरह काम कर रही है।

*Advt : प्रवेश प्रारम्भ सत्र 2021—22 : तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर*
Ad


*Ad : रामबली सेठ आभूषण भण्डार मड़ियाहूं वाले | के संस के ठीक सामने कलेक्ट्री जौनपुर | विनोद सेठ मो. 9451120840, 9918100728, राहुल सेठ मो. 9721153037, मनोज सेठ मो. 9935916663, प्रमोद सेठ मो. 9792603844*
Ad


*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments