बेवफा पति ने रचाई दूसरी शादी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
शाहगंज/जौनपुर। नगर के खुटहन मार्ग निवासी एक युवती ने मुहल्ले के ही एक स्वजातीय युवक पर पहले प्रेम जाल में फंसाकर मन्दिर में शादी करने और गर्भवती होने के उपरांत उसे  छोड़कर दिल्ली चले जाने और वहां पर दूसरी शादी रचा लेने का आरोप लगाया है। पीडि़ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन जुड़ी है। नगर के खुटहन मार्ग निवासी युवती ने शुक्रवार को पुलिस  को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके ही मुहल्ले का रहने वाला युवक छह माह पूर्व उसे प्रेम जाल मे फसाकर मंदिर मे शादी रचाई। दो महीने तक उसके साथी शारीरिक शोषण करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। महीनों साथ रहने के बाद नौकरी का बहाना करके वह फरार हो गया। वापस आया तो पता चला कि युवक ने दूसरी शादी कर ली है। युवती ने युवक पर शादी का स्वांग रचकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!