सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र रामनगर-अरसिया मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 9 बजे थाना क्षेत्र के रूधौली निवासी संजय बिन्द (35 वर्ष) पुत्र चन्द्रबली शाहगंज की तरफ जा रहा था कि सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के उपरांत ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम विलास मय हमराह मौके पर पहुंच गये तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया। युवक के मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad


*Ad : संस्थापक दिवस समारोह 2021 — तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर — 26 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार | तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर — 28 फरवरी 2021 दिन रविवार*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!