नया सबेरा नेटवर्क
चौकियां धाम, जौनपुर। जौनपुर-आजमगढ़ सड़क मार्ग पर प्रसाद इण्टरनेशनल के पास एक पुलिसकर्मी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षी धर्मराज प्रजापति थाना बरदह जिला आजमगढ़ में तैनात हैं। वह सोमवार की सुबह 7 बजे जौनपुर की तरफ से अपने दुपहिया वाहन होंडा स्पलेंडर से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से आ रही पिकप चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गये। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई जहां पहुंचे शीतला चौकियां चौकी इंचार्ज विनोद अंचल घायल सिपाही को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाये। साथ ही उनके परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दे दिया।
from NayaSabera.com

0 Comments