नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: मुंबई की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी डबल डेकर बसें धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही हैं। खबरों के मुताबिक इसी महीने डबल डेकर बसों की नीलामी की जाने वाली है। समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह के अनुसार डबल डेकर बसों को नीलाम करने की बजाय उनका उपयोग सामाजिक कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। यात्रियों के लिए अनुपयोगी हो चुकी डबल डेकर बसों का उपयोग मोबाइल लाइब्रेरी, मोबाइल म्यूजियम ,मोबाइल दवाखाना आदि के रूप में किया जा सकता है। इससे मुंबई वासियों को डबल डेकर बसों के दूरगामी फायदे मिल सकते हैं।लाइब्रेरी ,म्यूजियम तथा दवाखाने के रूप में तब्दील हुई इन बसों का सबसे अधिक फायदा झोपड़पट्टी में रहने वाले गरीब तबके के लोगों तथा मनपा स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा। डॉ किशोर सिंह के अनुसार मोबाइल दवाखाना,सड़क दुर्घटना, इमारत दुर्घटना या अन्य किसी आपदा के समय तत्काल प्रथम उपचार की दिशा में क्रांतिकारी साबित होगा। सामूहिक टीकाकरण की दिशा में भी यह सुविधा बहुत ही सहज और सुलभ होगी।
from NayaSabera.com
0 Comments