मनपा शाला का सौंदर्यीकरण करेंगे नगरसेवक सुनील यादव | #NayaSaberaNetwork

मनपा शाला का सौंदर्यीकरण करेंगे नगरसेवक सुनील यादव | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: भाजपा नगरसेवक सुनील यादव ने अपनी टीम के साथ अंधेरी पूर्व स्थित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन मार्ग मनपा शाला का दौरा कर परिस्थितियों का जायजा लिया, तथा कोरोना संक्रमण के बाद आने वाले दिनों में शाला शुरू होने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के मुद्दे पर शिक्षकों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने शाला बिल्डिंग के इंचार्ज तथा मुख्याध्यापक सुरेंद्र पांडे के प्रबंधन की जमकर सराहना इस दौरान की। स्थानीय नगरसेवक सुनील यादव ने स्कूल परिसर में अपनी नगरसेवक निधि से पेवर ब्लाक लगवाने, चाहरदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने तथा मुख्य प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण कराने का भरोसा बिल्डिंग इंचार्ज सुरेंद्र पांडे को दिलाया है। समूचे वार्ड में मनपा स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रशासकीय अधिकारी तौहीद शेख द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा कोरोना संक्रमण काल में अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने वाले मनपा शिक्षकों की भी सराहना उन्होंने की। स्थानीय नगरसेवक सुनील यादव का सत्कार बिल्डिंग इंचार्ज तथा मुख्याध्यापक सुरेंद्र पांडे, वरिष्ठ शिक्षक आरपी सिंह ने किया। इस अवसर पर माध्यमिक शाला की मुख्याध्यापिका संगीता गुप्ता, शाला के वरिष्ठ शिक्षक धर्मराज यादव, गिरीश मिश्रा, रवि प्रकाश गोस्वामी, अजय सिंह, हेमू पटेल, नीलम पटेल, दत्तात्रेय गायकवाड़ आदि मौजूद रहे।

*Ad : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : अपना दल व्यापार मण्डल प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

 



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments