नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज बोरीवली पूर्व के कार्टर रोड नंबर 2 में आयोजित कार्यक्रम में मुम्बई कांग्रेस के सचिव तथा समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को जाति, धर्म, भाषा, प्रांत से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर उतर मुम्बई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष घनश्याम दुबे,आचार्य धर्मेद्र मिश्र, आपु भाई मकवाना, प्रफुल्ल वाघेला, चरण यादव,गुड्डू भाई एवं वार्ड नं 13 के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजनआयोजन बाबू कालर ने किया।
from NayaSabera.com




0 Comments