नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से शिव मंदिर प्रांगण अहियापुर मोड़ पर मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए राधेरमण ने कहा कि सभी को 26 जनवरी के पर्व को खुशियों के साथ मनाना चाहिए क्योंकि आज ही के दिन संविधान लागू हुआ था और सभी व्यापारियों के साथ-साथ नागरिकों को अपने कानून और संविधान पर गर्व करना चाहिए।
मुख्य अतिथि जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी और उसके महत्व को बताते हुए नगर अध्यक्ष के कार्यों की प्रशंसा किया। बताया कि व्यापार मंडल के बैनर तले यह कार्यक्रम प्रथम बार आयोजित हो रहा है मैं चाहूंगा कि आगे भी यह कार्यक्रम होता रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी और नगर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक नरेंद्र कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से नगर की संपूर्ण टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर की टीम बहुत अच्छे कार्य कर रही है जहां भी मेरी आवश्यकता होगी मैं उपस्थित रहूंगा।
इस अवसर पर नगर महामंत्री उत्तरी आनंद कुमार साहू, नगर कोषाध्यक्ष संतोष साहू 'बच्चा', कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरि, नगर मंत्री अजय कुमार 'अज्जू', चंद्र प्रकाश जायसवाल का विशेष सहयोग रहा। दिव्य अग्रहरि के साथ कई बच्चों ने प्रस्तुति भी दी।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र अग्रहरि, नगर उपाध्यक्ष लोकेश साहू, इंदर जायसवाल, अरविंद अग्रहरि, नीरज शाह, नीरज श्रीवास्तव, विकास जायसवाल, यशवंत साहू, सतीश अग्रहरि, रमेश श्रीवास्तव, सुरेश शर्मा, राहुल अग्रहरि, मनीष चौरसिया, रामआसरे सोनी, राजेंद्र मौर्य, धीरज साहू,पवन साहू, अनूप जायसवाल, हाफिज शाह, आलोक श्रीवास्तव, आनंद सिंह, महेंद्र साहू, गोलू अग्रहरि, शुभम अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक नगर उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू ने प्रकट किया।
from NayaSabera.com




0 Comments