वसुंधरा की गैर मौजूदगी में नड्डा संग BJP नेताओं का मंथन, पिछली बार की बैठक के बाद संकट में आ गई थी गहलोत सरकार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
राजस्थान की राजनीति में सियासी हलचल एक बार फिर तेज होती दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान बीजेपी के नेताओं को दिल्ली बुलाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के नेतृत्व में हो रही बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़, वी सतीश और चंद्रशेखर मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार बीजेपी चीफ नड्डा के आवास पर हो रही बैठक में संगठनात्मक मसलों पर मंथन हो रही है। पार्टी के सभी दिग्गजों के बीच हो रही इस बैठक के कई तरह के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

वसुंधरा की गैर मौजूदगी में नड्डा संग BJP नेताओं का मंथन, पिछली बार की बैठक के बाद संकट में आ गई थी गहलोत सरकार | #NayaSaberaNetwork


वसुंधरा राजे बैठक में नहीं
राजस्थान बीजेपी के नेताओं संग बीजेपी चीफ की इस अहम बैठक में वसुंधरा राजे को नहीं बुलाए जाने की खबर है। जिसके बाद से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राजस्थान में वसुंधरा विरोधी रहे घनश्याम तिवाड़ी की वापसी और फिर इस बैठक में वसुंधरा के मौजूद नहीं होने के बाद कई तरह के सियासी मायने निकाले जा सकते हैं। इसके साथ ही इस बात को लेकर भी चर्चाएं तेज है कि बीजेपी के दिग्गज नेताओं की बैठक के बाद क्या सूबे में कोई बड़ा उलटफेर हो सकता है। गौरतलब है कि पिछली बार जब राजस्थान बीजेपी नेताओं ने दिल्ली का रूख किया था तो राजस्थान की राजनीति में बड़ा खेल देखने को मिला था। हालांकि तीन सीटों पर उपचुनाव और संगठनात्मक बातचीत के लिहाजे से इस बैठक के होने का मकसद बताया गया है। लेकिन बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने बसपा और कांग्रेस विलय मामले में विभिन्न पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ऐसे में जेपी नड्डा संग प्रदेश नेताओं की मुलाकात के बेहद अहम माना जा रहा है। 

*Ad : प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : सखी फाउण्डेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : युवा समाजसेवी व जनपद के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष2021,मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की आप सभी को कोटिशः बधाई व अशेष शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!