नया सबेरा नेटवर्क
संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा नशा मुक्ति की मुहिम को लेकर संकल्पित हुए
मछलीशहर, जौनपुर। 72 वे गणतंत्र दिवस पर परशुराम सेवा संस्थान कार्यालय कृपाशंकर नगर मछलीशहर में संस्थान के पदाधिकारियों की उपस्थिति में 10-30 बजे रास्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। नगर कार्यालय पर उपस्थित परशुराम सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा देश, प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए परशुराम सेवा संस्थान एक मुहिम को लेकर बैठक भी किया। इस अवसर पर रास्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी, जिलाध्यक्ष नीरज मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष सतीष चन्द्र दुबे, जिला प्रवक्ता देवेश शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी,नगर अध्यक्ष एडवोकेट अरुण तिवारी,संरक्षक डॉ दीपक दुबे, न्याय पंचायत अध्यक्ष शिवप्रकाश पाण्डेय,न्याय पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी, संगठन मंत्री रामशंकर तिवारी,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शशि पाण्डेय भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष मार्तण्ड जी महाराज, तथा कमलेश पाण्डेय, ज्योति प्रकाश पाण्डेय, संतोष मिश्रा, तथा रवि मिश्रा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार, रामआसरे सरोज PMA न्यूज एजेंसी तथा संस्थान के सम्मानित सदस्यगण आदि उपस्थित रहे।
from NayaSabera.com




0 Comments