नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश के अनुपालन के क्रम में विशेष रूप से खाद्य मसालों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा तत्निर्मित नियमावलियों के अन्तर्गत प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने हेतु खाद्य सचल दल का गठन करते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में 24 व 25 जनवरी तक जनपद में विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी है। उक्त के क्रम में कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल राय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल में सम्मिलित समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर कुल 12 खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए विभिन्न ब्राण्डों के हल्दी पाउडर के कुल 4 नमूना, विभिन्न ब्राण्डों के धनिया पाउडर के कुल 3 नमूना, विभिन्न ब्राण्डों के मिर्च पाउडर के कुल 3 नमूना, मीट मसाला का 1 नमूना एवं साबूत सौंफ के 1 नमूना के साथ कुल 12 नमूना जनहित में संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित कर दिया गया है।
from NayaSabera.com



0 Comments