अबूझ हालत में लगी आग एक मवेशी की मौत, दो झुलसे | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में सोमवार की आधी रात अबूझ हालत में पशुशाला के छप्पर में लगी आग में एक गाय जिंदा जलकर मर गयी। वहीं बगल बंधी भैंस और बछड़ा झुलस गये है। मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक ने क्षति का आंकलन किया। 
अबूझ हालत में लगी आग एक मवेशी की मौत, दो झुलसे | #NayaSaberaNetwork

बताते हैं कि गांव निवासी झूरी गौतम अपने घर के बगल कच्चे गारे से चिनाई कर र्इंट की दीवार बना उस पर घास फूस का दो छप्पर रखे है जिसमें वे अपने मवेशियों को बांधा करते है। आधी रात को अचानक उनके छप्पर से आग की लपटें उठने लगी। आग से चटकते बांस-बल्लियों की आवाज सुन उनकी नींद खुल गयी। वे शोरगुल करते हुए भीतर जाकर खूंटे से बधे मवेशियों को छोड़ने लगे। कई मवेशी तो बाहर भाग गये लेकिन एक गाय जो हाल में ही बच्चा देने वाली थी, जिंदा जलकर मर गयी। भैंस और बछड़ा भी गंभीर रूप से झुलसे हुए है। अग्निकांड में लाख रूपये से अधिक की क्षति का अनुमान है।

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!