19 गोवंश के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, तिलोरा में एक ट्रक पर लाद रहा था गोवंश | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने गोवंश के साथ किया गिरफ्तार, गोवंश को बिहार बेचने की बात कबूली
अखिलेश श्रीवास्तव
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात 19 गोवंश के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सोमवार देर रात 11 बजे कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लोग बंधवा कुंवरपुर मार्ग पर तिलोरा गांव के निकट एक ट्रक पर गायों को लाद रहे है। जिसके बाद पुलिस ने भारी फोर्स के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे घेरेबंदी कर दी लेकिन अँधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए। इस दौरान खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला गाँव निवासी नबीबुल्ला उर्फ मुर्तजा पुत्र मेंहदी हसन को 19 गोवंश और ट्रक से साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने इन गोवंशों के यहाँ से ले जाकर बिहार बेचने की बात कबूल की। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया।

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad
*Ad : राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की तरफ से देशवासियों को देव दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी पद के प्रत्याशी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. रमेश सिंह की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!