हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर अयोध्या में होगा आमरण अनशन, जौनपुर में हवन कर महंत ने शासन प्रशासन को दी सूचना | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर। अयोध्या के आचार्य पीठ तपस्वी जी की छावनी के महंत जगदगुरु परमहंस आचार्य जी महराज ने शुक्रवार को पिलकिछा गांव के गोमती नदी तट पर स्थित राम जानकी मंदिर पर हिन्दूराष्ट्र संकल्प पूर्ति महायज्ञ का आयोजन कर आगामी 12 अक्टूबर को भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने को लेकर शुरू होने वाले आमरण अनशन का आगाज किया। श्री महराज ने कहा कि यह अनशन पवित्र पावन अयोध्या नगरी से अनिश्चित कालीन तक के लिए किया जायेगा। 
हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर अयोध्या में होगा आमरण अनशन, जौनपुर में हवन कर महंत ने शासन प्रशासन को दी सूचना | #NayaSaberaNetwork

उन्होंने बताया कि प्रथम यज्ञ के लिए यह दिव्य स्थल इस लिए चुना गया है कि यहां की मान्यता है कि लंका पर विजय के बाद जब भगवान राम, जानकी और लक्ष्मण वानरी सेना के साथ वायु मार्ग से वापस अयोध्या लौट रहे थे। तब उनका पुष्पक विमान कुछ क्षणों के लिए यहां रुका हुआ था। जिससे यहाँ की मिट्टी पवित्र और तपस्या योग्य हो गई। इसी लिए आमरण अनशन की पूर्व सूचना यज्ञ के माध्यम से यही से शासन प्रशासन तक पहुंचायी जा रही है। इस मौके पर अवधेश तिवारी, अरविंद कुमार, अशोक यादव, संकठा प्रसाद, राजू यादव, अरविंद गुप्ता, रामजी उपाध्याय, वरुण तिवारी आदि ने यज्ञ में आहुति डाल हिंदू राष्ट्र का संकल्प लिया।

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*विज्ञापन : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान की तरफ से सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सपा के 28वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!